
कालपी। कोरोना वायरस जैसी महामारी बीमारी से जंग लड़ते हुए इक्कीस दिवसीय लाक डाउन को मद्देनजर रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के 75 जिलों से पांच पांच धर्मगुरुओं से रूबरू होकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की और उनसे उनके जनपद के बारे में सुझाव मांगा और साथ में सबसे इस कोरोना से जंग लडऩे में मदद की अपील की।
जनपद से पांच लोगों को को वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए चुना गया था जिनमें मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ कालपी धाम के महंत जमुनदास महाराज व कालपी की जुलेहटी स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज इरशाद अशर्फी को चुना गया। इसके अलावा उरई के ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास महाराज सिद्धन महाराज के अलावा हाफिज शकील बेग रहमानी (काजी ए शहर उरई) तथा कोंच से शहर काजी मौलाना बशीर साहब को चुना गया और उरई में एनआईसी में पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद के पांचों धर्मगुरु रूबरू हुए। पूरे प्रदेश के 75 जनपदों के धर्मगुरु एक साथ उनसे मुखातिब हो रहे थे। हाफिज इरशाद ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत ही बेहतरीन गुफ्तगू की तथा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में सभी धर्मों के लोगों से सहयोग मांगा।





Leave a comment