
कालपी। कालपी विधायक क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए विधायक निधि से एक करोड़ रुपए कोरोना के उपचार हेतु मुख्यमंत्री द्वारा सृजित कोरोना केयर फंड में उक्त धनराशि तत्काल निर्गत करने का निवेदन किया है। मालूम हो कि इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा ग्यारह लाख रुपए व एक माह का वेतन जिला प्रशासन को कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई के लिए दिया जा चुका है।
सोमवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार की मौजूदगी में सौंपते हुए जिसमें उनकी विधायक निधि कोरोना वायरस की रोकथाम तथा आम जनमानस के उपचार के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सृजित कोरोना केयर फंड में एक करोड़ रुपए तत्काल प्रभाव से निर्गत करने की बात जिलाधिकारी से कही। विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने से दूरभाष पर कहा कि यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया है कि मुख्यमंत्री इस धन का प्रयोग पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में कर सकें। उन्होंने लोगों से फिर एक बार अपील की कि सामाजिक दूरी बनाए रखें। इससे पूर्व उन्होंने कोरोना वायरस की लड़ाई के लिए जिला प्रशासन को ग्यारह लाख रुपए व एक माह का विधायक निधि का वेतन दे चुके हैं।





Leave a comment