जगम्मनपुर। लाक डाउन की वजह से कोई गरीब व्यक्ति भूख से परेशान न हो इसको देखते हुए भगत बौद्ध पत्रकार बंधु एवं दुकानदार, समाजसेवी मदद को आगे आ रहे हैं जिन्होंने आज हजारों लोगों को उनके घर होम डिलीवरी द्वारा पैकेट वितरण किए जिससे बेसहारा और गरीब तबके के लोगों में खुशी की लहर देखने मिली।
इस मुहिम में भगत सिंह बौद्ध सुधीर चौहान, कांस्टेबिल शैलेंद्र राठौर, अंजू चंदेल, वीरेश सेंगर, वरिष्ठ पत्रकार डा. आरके मिश्रा, अमित पोरवार रामपुरा, विजय द्विवेदी, जगम्मनपुर प्रधान राहुल मिश्रा, मनोज चौरसिया, राकेश कुमार, पप्पू तिवारी, अंजनी सोनी रामपुरा, अमन अवस्थी, पूरन प्रताप, प्रदीप, गौरव, निखिल चंदावली, कुलदीप रामपुरा, पवन सिरौठिया रामपुरा, अनूप सिंह सेंगर पत्रकार, शेषनारायण तिवारी, हरेंद्र सिंह चंदेल. डा. कैलाश गुप्ता, गोलू बाबा, संजू झा आदि शामिल रहे।

Leave a comment