कालपी। कालपी तहसील के ग्राम गुलौली बगिया में क्वारंटीन किए गए चौदह जमातियों ने जिनसे संपर्क किया था उन तीन परिवारों के नौ सदस्यों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें सभी के कोरोना के लक्षण निगेटिव पाए गए। प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी गई है।
मालूम हो कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के गुलौली के ग्राम बगिया में जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन के निर्देश पर चौदह जमातियों को गांव की ही एक मस्जिद में चौदह दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है तथा इन चौदह लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर है। सोमवार की सुबह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्वारंटीन चौदह जमाती जिन परिवारों में उक्त गांव बगिया में रहे हैं उन सभी का परीक्षण कराने के लिए उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय व कोतवाली प्रभारी मानिक चंद पटेल के निर्देश पर उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, सिपाही घनश्याम मिश्रा की मौजूदगी में कदौरा स्वास्थ्य केंद्र डा. अशोक कुमार के निर्देश पर भेजी गई पांच सदस्सीय टीम द्वारा जमील खां पुत्र अजीज खां, हबीब खां पुत्र इमाम खां, अंसार बेग पुत्र जहीर बेग सहित तीनों परिवारों के छह पुरुष व तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की कोरोना के लक्षण की जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। जिन नौ लोगों की कोरोना की जांच की गई यह तीनों परिवारों में जमातियों का रुकना व ठहरना हुआ था। सभी की जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी गई है।

Leave a comment