उरई। कदौरा थाना क्षेत्र ग्राम हरचंदपुर में बाहर से आये लोगों के लिए अभी तक क्वारंटाइन सेंटर नही बनाया गया है।
पार्टीबंदी में जब गांव वालों ने ही शिकायत की तो भंडाफोड़ हुआ कि खुद प्रधान साहिबा एक हफ्ते पहले दिल्ली से गांव वापस लौटी हैं और अपने को क्वारंटाइन करने की बजाय घर में ही रह रहीं हैं।
जानकारी मिलने पर डायल 112 की पीआरबी 1585 गाड़ी मौके पर पहुंची गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a comment