
जालौन। बाहर आई दो महिलाओं को स्थानीय स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में क्वारंटीन में रखा गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला आरक्षी की भी तैनाती की गई।
दिल्ली से दो महिलाएं नगर में आई थी जिन्होंने अस्पताल व पुलिस को अपने आने की जानकारी दी जिसके बाद सीएचसी में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें कोई भी महिला कोरोना संक्रमित नहीं मिली। डाक्टरों ने उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से चौदह दिनों के लिए क्वारंटीन में रहने की सलाह दी जिसके बाद दोनों महिलाओं को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में क्वारंटीन में रखा गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस की एक महिला आरक्षी को भी तैनात किया गया।






Leave a comment