उरई। कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए जनसेवा केन्द्र सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया है कि राशन कार्ड, श्रम पंजीकरण व गेहूं विक्रय आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए जनसेवा केन्द्रों का संचालन अपरिहार्य हो गया है। इसलिए सभी जनसेवा केन्द्रों को सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखने की हिदायत के साथ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की जा रही है।






Leave a comment