
उरई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और कमियों को लेकर मातहतांे को आवश्यक निर्देश दिये।
आज सुबह सबसे पहले अपर पुलिस अधीक्षक डा0 अवधेश सिंह जनपद न्यायालय पहुंचे जहां उन्होंने अलग-अलग न्यायालय कक्षों और वकीलों के बैठने के स्थान का बारीकी से मुआयना किया।
इसके बाद नगर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह भी जनपद न्यायालय पहुचे। उन्होंने भी जनपद न्यायालय की सुऱक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और उसे अधिक सुदृढ करने के लिए निर्देश जारी किये।






Leave a comment