उरई। बुधवार से गेंहू की सरकारी खरीद शुरू हो जायेगी जो पंद्रह जून तक जारी रहेगी । यह जानकारी संभागीय खाद्य नियंत्रक की विज्ञप्ति में दी गयी है।
बताया गया है कि 6 मार्च से इसके लिए किसानों का आंनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। पहली बार ओ टी पी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। इसलिए किसानों को पंजीकरण के समय अपना मोबाइल नम्बर भी अंकित करा देना चाहिए।
यह भी बताया गया है कि सौ कुन्टल से अधिक गेंहू कि बिक्री हेतु आंनलाइन सत्यापन संबन्धित उपजिलाधिकारी के माध्यम से किया जायेगा। संयुक्त भूमि होने कि दशा में किसान अपनी हिस्सेदारी की सही -सही धोषणा पंजीयन मंे अवश्य करें।
किसानों को पंजीकरण के समय पोर्टल पर टोकन का लिंक उपलब्ध कराया जायेगा। जिसपर क्लिक करते ही केन्द्र प्रभारी के सामने उसका मोबाइल नम्बर आ जायेगा। जिस केन्द्र पर किसान गेंहू विक्रय करना चाहेगा संबन्धित केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क करने पर उसका टोकन एस एम एस के माध्यम से किसान को मिल जायेगा।
इस बार मंडी के सारे खरीद केन्द्र चमारी के समीप नेशनल हाइवे पर स्थित विशिष्ट मंडी स्थल पर स्थापित होंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार गेंहू का समर्थन मूल्य 1925 रूपये तय किया गया है।

Leave a Reply

Recent posts