नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह विष्ट का सोमवार को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जब मुख्यमंत्री को दी गयी उस समय वे कोरोना संकट पर टीम-11 की बैठक कर रहे थे। पिता के निधन की खबर की मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री ने बैठक बदस्तूर जारी रखी।
आनन्द सिंह विष्ट को किड़नी और लीवर में गंभीर समस्या थी। 13 मार्च को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पर उनकी हालत नहीं सुधरी। कई दिन से वे वेन्टिलेटर पर थे। मुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में भाग लेंगे या नहीं इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है।
आनन्द सिंह विष्ट वन विभाग में फारेस्ट रेंजर थे। 1991 में रिटायर होने के बाद से वे अपने गांव पंचूर में रहने लगे थे।






Leave a comment