उरई. जनपद जालौन में एक और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है। जिसके बाद अब जनपद कोरोनो मरीजों की संख्या बढ़कर jile men 4 हो गई है। यदि पूरे झांसी मंडल की बात करें तो अब तक यहां जनपद जालौन और झांसी के मरीजों की संख्या 8 हो गई है।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या तीन थी। जिसमें एक डाॅक्टर और उनकी पत्नी व एक प्राइवेट नर्सिंग होम का कर्मचारी शामिल है। इन सभी के सम्पर्क में आने वाले लोगों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गये थे। अभी उन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इसी क्रम में उनके सम्पर्क में आने वाले 18 डायलेसिस मरीजों के सैम्पल लेकर जांच कराई गई है। जिसमें एक की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उस मरीज के सम्पर्क आने वालेे लोगों की तलाश की जा रही है। 20 तारीख को उसने अपना डायलेसिस करवाया था। जिसके बाद जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। 2 केजीएमएस में भर्ती है और एक झांसी में भर्ती है।






Leave a comment