
माधौगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ और लाक डाउन पालन सुनिश्चित करने के तहत पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त एवं लाक डाउन का पालन कराने के लिए चौकस रहती है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार और सीओ संजय शर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल, कांस्टेबिल अजय प्रताप, कांस्टेबिल विकास कुमार और कांस्टेबिल प्रदीप कुमार ने तहसील तिराहे से दोपहर बारह बजे आनलाइन ट्रांजक्शन कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी देवेश वर्मा पुत्र महेश चंद्र वर्मा निवासी मालवीय नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार आरोपी के बारे में सीओ संजय शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ आनलाइन ट्रांजक्शन कर बीस हजार रुपया अलग अलग दिन निकालने का आरोप है जिसको लेकर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आज आरोपी को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जा रही है।







Leave a comment