कोंच। युवा समाजसेवी कपिल यादव गुमावली ने कोंच तहसील के ग्राम केरला, हरदुआ, गुमावली, जमरोही, जखौली, सतोह, अंडा, आदि गांवों के आसपास करीब साठ मिट्टी के बर्तनों को पेड़ों में लटकाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की।
कपिल गुमावली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक तेज गर्मी से आए दिन पक्षियों की मौत हो रही है और किसान के खेतों कीटों की संख्या अधिक होने से किसानों को कीटनाशक दवा का छिडक़ाव  करना पड़ता है जिससे देश में कैंसर जैसी जानलेवा गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। एेसे में हम समाजवादी नौजवान साथी पिछले चार वर्षों से कोंच क्षेत्र के कई ग्रामों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते आ रहे हैं। इस मौके पर रामजी पटेल, अभय अंडा, शिवम अखनीवा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment