जालौन। नगर में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व एएसपी डा. अवधेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही वहां रह रहे लोगों से खाने पीने आदि की जानकारी ली जिस पर मौजूद लोगों ने संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने कमरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह घबराएं नहीं। चौदह दिन पूरे होने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा। जब तक आप लोग यहां हैं तब तक नकारात्मक विचारों को अपने मन में नहीं आने दें। खाली समय का सदुपयोग कर स्वयं को व्यस्त रखें। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, एलआई चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts