कालपी। कालपी नगर के फुलपावर चौराहे के समीप रविवार की सुबह कालपी तहसील के ग्राम काशीखेरा निवासी प्रियंका कुशवाहा अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल नौबस्ता कानपुर के लिए जा रही थी तभी उरई से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी तथा महिला को रौंद दिया जिससे तीन बच्चों की मां विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया है। वहीं अज्ञात ट्रक घटनास्थल से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस फिलहाल आरोपी ट्रक व ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मृतका प्रियंका कुशवाहा पुत्री नारायण दास कुशवाहा निवासी काशीखेरा एक दिन पूर्व वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से कानपुर से बीजापुर गांव अपने नाना की मिट्टी में आई थी तथा उसके बाद वह एक रात्रि काशीखेरा में रुकी थी तथा रविवार की सुबह साढे़ पांच बजे घर से कानपुर के लिए दंपति निकले थे तभी यह घटना कालपी में घटित हुई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Leave a comment