कालपी। बीती रात्रि कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पुलिस कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा निवासी युवक रहबर खान (18 वर्ष) पुत्र बाबू हसन शनिवार की रात्रि ग्यारह बजे अपने कमरे में सोने गया। उसी दौरान कमरे में ही उसने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला जिसके बाद आनन फानन में शव को फंदे से उतारकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाए जहां मौजूद डाक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीती रात युवक की अपनी मां से कुछ कहासुनी हुई थी जिससे क्षुब्ध होकर युवक रात में ही फांसी पर झूल गया। घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।







Leave a comment