कालपी। सूरत से बनारस टेप लादकर जा रहा कंटेनर चालक व परिचालक ट्रैफिक सिपाही पर लाठी डंडों से हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे सूरत से टेप लादकर बनारस जा रहा कंटेनर नंबर यूपी 78 सीटी 5838 आरके ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी है। चालक गलत साइड गाड़ी लेकर जाम के दौरान निकाल रहा था कि उसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जितेंद्र यादव उर्फ बंटू यादव ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तभी कंटेनर चालक व परिचालक से कहासुनी हो गई। इस पर कंटेनर चालक व उसके सहयोगियों ने हमला बोल दिया जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके साथी सिपाहियों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति देवेंद्र सिंह पुत्र मधु सिंह निवासी बम्हौरा चुर्खी कालपी को कंटेनर के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि चालक बड़े पुत्र जगराम सिंह व रामरूप पुत्र शेर सिंह निवासीगण बम्हौरा कालपी भाग निकलने में सफल रहे। घायल सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया।







Leave a comment