परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
आए दिन ससुराल पक्ष के लोग करते थे मारपीट
जालौन। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को उसकी ससुरालियों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। रविवार को ससुराल पक्ष के लोग उसे गाड़ी में डालकर कस्बे के बाहर सडक़ किनारे फेंक कर चले गए। महिला जैसे तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जालौन कस्बा निवासी रूबी फातिमा पुत्री इम्तियाज अली की शादी चौदह वर्ष पूर्व रोशन नगर कानपुर निवासी मुसीर अहमद पुत्र अहसन से हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी सामथ्र्य के अनुसार रूबी फातिमा की शादी में काफी दानदहेज और नगदी दिया था। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष बुलेट बाइक और पांच लाख रुपए नहीं मिलने पर रूबी फातिमा का उत्पीडऩ कर रहे हैं जिसको लेकर उसके साथ काफी समय से मारपीट करते चले आ रहे हैं। इसी में रविवार को फिर से दहेज के रूप में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपए व अन्य कीमती जेवर की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। रविवार को वह कस्बे के निकट उसे सडक़ किनारे फेंक कर चले गए। आरोप है कि पति ने मांग पूरी होने के बाद ही घर में घुसने की चेतावनी दी। रूबी फातिमा जैसे तैसे करके अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीडि़ता की आपबीती सुनकर उसका मेडिकल कराया। साथ ही उसकी तहरीर पर पति मुसीर, सास शकील, ससुर अहसन, जेठ मोहसिन, जेठानी नाजिया व मकान किराएदार बुसरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पीडि़ता ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
रीढ़ और फेफड़ों में हैं गंभीर चोटें
ड्यूटी पर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डाक्टर ने बताया कि एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका एक्सरे कराया गया है। महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट है । साथ ही उसके दोनों फेफड़ों में सूजन व इंफेक्शन है। एेसा प्रतीत होता है कि महिला को किसी ऊंचाई से फेंका गया हो। अभी महिला को डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
जालौन इंस्पेक्टर रमेश मिश्रा जब महिला को कोतवाली लाया गया तो उसकी हालत मरणासन्न स्थिति में थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसकी तहरीर पर पति मुसीर, सास शकीला, ससुर अहसन, जेठ मोहसिन, जिठानी नाजिया और किराएदार बुसरा के खिलाफ 495 ्र, 323, 504, 506 व दहेज अधिनियम 1961 के तहत 3 और 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts