
उरई। गलवान घाटी में चीन ने मंगलवार को भारत के बीस सैनिकों को शहीद कर दिया है। आज अजनारी रोड स्थित जिला कार्यालय शहीद भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए मौजूदा मोदी सरकार की विदेश नीतियों को विफल बताया। उन्होंने कहा कि चीन हमारे देश में काफी समय से हमारी भूमि पर कब्जा किए हुए है और सरकार देश को गुमराह कर रही है। काफी समय से सीमा पर तनाव चल रहा है लेकिन सीमा विवाद के समाधान पर सरकार कोई भी गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश की सीमाओं पर हमारे सैनिक सुरक्षित नहीं हैं। जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, श्हार अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, दीपांशु समाधिया, राजीव मिश्रा, राजेश मिश्रा, अखिलेश चौधरी, सिद्धार्थ दीवौलिया, सोनू इमलिया, प्रिंस त्रिपाठी, शिवम तिवारी, हेमंत कुलश्रेष्ठ, फैजान उल हक, पुरुषोत्तम त्रिपाठी आदि कांग्रेसियों ने अपने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।






Leave a comment