जालौन। ओवरलोड मौरम के ट्रकों के खिलाफ स्थानीय पुलिस व प्रशासन का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ओवरलोड मौरम लादकर ले जा रहे दो ट्रकों को एसडीएम ने पकडक़र कोतवाली में खड़ा कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़े तेवर देखते हुए पुलिस व प्रशासन ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार सख्त बना हुआ है। नगर में तीसरे दिन भी ओवरलोड मौरम के ट्रकों के खिलाफ एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता व कोतवाली रमेश चंद्र मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोड जा रहे दो ट्रकों को पकडक़र कोतवाली में खड़ा कराया। वहीं पुलिस व प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान से ट्रक संचालकों में हडक़ंप मचा रहा। चेकिंग की सूचना मिलने पर जो ट्रक जहां था वहीं खड़ा करा दिया गया। उक्त संदर्भ में एसडीएम ने बताया कि ओवरलोडिंग कतई नहीं होने दी जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment