वार्ड में नई सीसी सडक़ निर्माण में नहीं दिया पानी निकलने का रास्ता
कदौरा। नगर वार्ड में सीसी सडक़ के नए निर्माण में वार्ड का पानी निकलने का कोई रास्ता या नाली न बनने पर वार्ड के मेंबर व महिलाओं द्वारा विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया एवं शिकायत के तीन दिन बाद भी कोई समाधान न होने पर जलभराव को लेकर महिलाओं द्वारा प्रशासन से समाधान की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि नगर पंचायत कदौरा में वार्ड इस्लामाबाद बस्ती में नई सडक़ का निर्माण हो रहा है जिसमें बस्तीवासियों द्वारा सडक़ के आसपास के जलनिकास के लिए नाली की मांग ठेकेदार से की गई जिसके लिए ठेकेदार द्वारा बाद में बनवा देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन जब सीसी निर्माण कार्य पूर्ण होने आया लेकिन जलनिकास का कोई रास्ता न बना तो बस्तीवासी भडक़ गए और आपत्ति लगाते हुए काम रुकवा दिया कि बस्ती में सडक़ के इर्दगिर्द जलभराव हो रहा है एवं नाली की मांग की गई जिसकी जांच के लिए अधिशाषी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे एवं काम रुके हुए तीन दिन हो गए हैं पर कोई समाधान न होने पर एकत्र वार्ड वासी महिला पुरुषों में चांद बानो, गुड्डी बेगम, आशिमा, रोशनी, रजनी, रुबीना, रहीशा, शकील, शौकत, गुड्डू, साजिया, चांदनी व मेंबर मुराद बख्श व शाने रजा द्वारा विरोध करते हुए कहा कि उक्त जलनिकास की व्यवस्था की जाए अन्यथा सभी वार्ड वासी जिलाधिकारी कार्यालय में बैठकर समाधान की मांग करेंगे। वहीं मामले में अधिशाषी अधिकारी द्वारा कहा गया कि उक्त मामले में की जांच की जा रही है।

Leave a comment