
जालौन। गलवां में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नगर के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अलग अलग संगठनों द्वारा चीन का विरोध करते हुए चीन के खिलाफ नारेबाजी कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
नमो नमो मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ ठाकुर के आह्वान पर बुंदेलखंड प्रभारी मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के युवाओं ने देवनगर चैराहे के पास चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका एवं लोगों से चीनी निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। इसके अलावा कैंडिल मार्च निकालकर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बुंदेलखंड मंत्री दीपक पटैरिया, जिला महामंत्री सुशील तिवारी, सत्यम द्विवेदी, नगर प्रभारी आशीष परिहार, देवेश द्विवेदी, मानवेंद्र परिहार, अनुज गोस्वामी, गोलू द्विवेदी, हैप्पी त्रिपाठी, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी चीन के विरोध में चीनी राष्ट्रपति का पुतला झंडा चौराहे पर फूंककर चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की। इस मौके पर नगर संयोजक रोहित पाटकर, सह संयोजक सिद्धार्थ, अनमोल पटेल, प्रियांश खेमरिया, आकाश, चेतन, गोलू, बिहारी पाठक, राजेश बादल, विकास राय, बिहारी बाबा, आयुष, अभिषेक, गांगुली, उत्तम, रोहित, नीतेश, घनश्याम, गोपाल, वेदांत, प्रिंस, विजय, सत्यम मोहित मौजूद रहे। उधर कोंच रोड स्थित पवर हाउस के पास अमर फार्म हाउस योग ध्यान केंद्र पर प्रात: सूर्य नमस्कार के बाद चीन द्वारा धोखेबाजी कर गलवां घाटी में भारत मां के बीस सपूतों के शहीद करने की कायराना हरकत की निंदा की गई। इस दौरान उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों की आत्मशांति एवं परिवारीजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अमर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, संजू खत्री, अंगद सिंह कछवाह, शिवकुमार कुशवाहा, तुलसीराम साहू, जालिम सिंह चैहान, जसराम साहू, मेवालाल साहू, रवींद्र सिंह तोमर, रामदास बाथम, बुद्ध सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
इनसेट–
चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से भारत के बीस सैनिक मारे जाने पर आक्रोश
कालपी। लद्दाख चीन सीमा पर गलवां वैली में हिंदुस्तान और चीन की लाल सेना के बीच हुई खूनी जंग में चीन सैनिकों द्वारा भारत के बीस जवान धोखे से मारे जाने के विरोध में बजरंग दल कालपी द्वारा शुक्रवार की दोपहर बारह बजे मुख्य बाजार टरननगंज में चीनी राष्ट्रपति की इस कायराना हरकत पर पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की गई तथा चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक सुनील कुमार सैनी व उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद परिषद के नगर अध्यक्ष जगत सिंह यादव, बजरंग दल जिला सह संयोजक दीपक शर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक हर्ष विश्नोई, पियूष रायकवार,दीपांकर गुप्ता, किशन शुक्ला, अमित चंदेल, हर्षित त्रिपाठी, छोटू राजा, गोलू शर्मा, प्रखर गुप्ता आदि मौजूद थे।







Leave a comment