
जालौन। नगर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी का जन्मदिन गलवां में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गलवां शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया गया। बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने बीस मोमबत्तियां जलाकर गलवां में शहीद हुए बीस भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद हुए सैनिकों की आत्मशांति व परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरीश द्विवेदी ने कहा कि गलवां में शहीद हुए भारतीय सौनिकों के परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। चीन की इस कायराना हरकत की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। इस मौके पर गौरीश द्विवेदी, जाहिद उल्ला अंसारी, चंद्रशेखर वर्मा, अनिल यादव, ओमनारायण भारद्वाज, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, शामीर अली खां, अशोक चौधरी, कपिल चंसौलिया, काशीप्रसाद जाटव, अमर सिंह फौजी, अशोक दीक्षित, गोल्डी अवस्थी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment