कदौरा। ग्रामीणांचल में बीती रात गृहकलेश के चलते युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई जिससे बेसहारा हुए परिजनों में कोहराम मच गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर में सोमवार की रात नीरू ठाकुर पुत्र सरपंच ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते ही घर पर मौजूद परिजनों द्वारा युवक को सीएचसी ले जाया गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बताया गया कि बीती रात युवक नशे में घर आया व पारिवारिक विवाद होने लगा। कलेश बढऩे के बाद असंतुलित युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगडऩे पर परिजनों को जानकारी हो सकी। युवक की मौत से मृतक की पत्नी व दो बच्चे बेसहारा हो गए जिनका रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजनों द्वारा एेसी कोई पुष्टि नहीं की गई और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।







Leave a comment