कुठौंद। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव गांव के बाहर काली माता मंदिर पर एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नाहली मदनेपुर में आज सुबह गांव के बाहर काली माता मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ से एक युवक का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। यह देख मंदिर आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, कांस्टेबिल अखिलेश कुमार, राजीव, सोमेश, गोपाल पचौरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृत युवक की पहचान मनोज कुमार उर्फ महाराज सिंह पुत्र गंगाप्रसाद ग्राम ऊमरी मुस्तकिल के रूप में हुई जिसकी ससुराल नाहिली गांव में है। वहीं मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मृतक के ससुरालवालों के ऊपर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया कि दो दिन पहले उसके भाई का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था जिस पर उसके ससुरालवाले उसकी पत्नी व बच्चों को लेकर अपने घर आ गए थे और कल रात को उसके भाई के छोटे साले ने उसको रात में फोन करके बुलाया और आज उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। ससुराल वालों ने ही मिलकर उसके भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है।
7 Attachments






Leave a comment