उरई। लददाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारत माता के 20 वीर सपूतों की याद में अध्यापकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जुलूस इलाहाबाद बैंक तिराहे से शहीद भगत सिंह चौराहे स्थित गांधी चबूतरे तक निकाला गया। जुलूस में चीन विरोधी नारे लगाये गये और चीनी सामान न खरीदने का संकल्प लिया गया।
गांधी चबूतरे पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये और दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में भीड़ ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और अध्यापकों में नीरज कुशवाहा, रोहित श्रीवास्तव, शिवम सिंह सेंगर, हिम्मत सिंह सेंगर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, नीरज दीक्षित, संजय सिंह और छात्र नेताओं में अभय निरंजन, करतार सिंह परिहार, ऋषि यादव, अमन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment