जालौन। गांव से नगर में सामान लेने के लिए बाइक से आ रहे पिता पुत्र की बाइक में ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए। परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने ट्रक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी जनक सिंह (50 वर्ष) अपने पुत्र के साथ बाइक से जालौन बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए आ रहे थे तभी छत्रसाल इंटर कालेज के पास पीछे से तेज रफ्तार के साथ आ रहे ट्रक के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया। वहीं हादसे को लेकर प्रदीप पुत्र जनक सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।





Leave a comment