
जगम्मनपुर-उरई । भांजे की शादी बारात में शामिल होने गए ग्रामीण की मोटरसाइकिल चोर ले उड़े।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर से मोटरसाइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष रामपुरा को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार रामकेश पुत्र सुमेर निवासी ग्राम जरारा थाना सिरसा कलार अपने भांजे संदीप पुत्र बाबूराम निवासी ऊमरी थाना रामपुरा की शादी में शामिल हो कोमल दोहरे निवासी हिम्मतपुर थाना रामपुरा के यहां बारात में गया था । तीन जुलाई की बीती रात कोई उनकी मोटरसाइकिल पैशन प्रो काले रंग की यूपी 92 K 5465 चोरी कर ले गया। सुबह तलाशने पर हिम्मतपुर निवासियों तथा महिलाओं ने बताया कि माधौगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम चितौरा निवासी अपने एक अन्य साथी की मदद से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। रामपुरा थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
Attachments area







Leave a comment