जालौन। सपा नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में स्थानीय सपा नेता शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनके परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला जोशियना व चौधरयाना में समाजवादी आह्वान पत्र वितिरित कर सपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, लल्लन श्रीवास्तव, महेंद्र निरंजन, गजराज कुशवाहा, इमरान मंसूरी, कौशल राठौर, बबलू वर्मा, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment