कोंच। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंदकुंआ चौराहे पर कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर गहरा शोक जताया। शहीद जवानों की आत्मशांति हेतु कोंच नगर के प्रमुख चंदकुंआ चौराहा स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सपा चौ. धीरेंद्र यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष सपा चौ. ताहिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment