
कालपी। कालपी तहसील में समाजवादियों ने एकत्रित होकर अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया तथा साथ ही शहीद पुलिस कर्मियों की याद में मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन धारण कर शहीद हुए पुलिस कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मौजूदा सरकार को हर मोर्चे में फेल बताकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसी के साथ छह सूत्रीय एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार को सौंपा।
सपा नगर अध्यक्ष अजमत खान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कौशल कुमार को ज्ञापन के माध्यम से सपाइयों ने मौजूदा सरकार को लाइन आर्डर के अंतर्गत घेरते हुए उक्त घटना में घायल पुलिस कर्मी को आर्थिक मदद देने की मांग के अलावा उक्त घटना में शामिल दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की मांग तथा उसरगांव में विद्युत पावर सप्लाई की मांग, जोल्हूपुर मोड़ से महेवा तक सडक़ किनारे लगे विद्युत खंभों को शीघ्र हटाने की मांग तथा नगर व गांव में साफ सफाई की मांग के अलावा सपा ब्लाक प्रमुख कदौरा के ऊपर जानलेवा हमला के दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी को देते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अजमत खान, हरमोहन सिंह यादव, रामप्रकाश गुप्ता, अजमत खान, समर सिंह (गुड्डू महेवा), कल्लू काशीखेड़ा, मलखान सिंह यादव, अजीत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।





Leave a comment