
कालपी। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराने व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का निरीक्षण करते हुए महिला प्रसव कक्ष, दवा स्टोर व ओटी का निरीक्षण किया तथा सीएमओ से पर्याप्त मात्रा में अस्पताल को दवाइयां उपलब्ध कराए जाने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए तथा मातृ शिशु टीकाकरण पर विशेष अभियान चलाने को कहा तथा इमरजेंसी सेवाएं बराबर जारी रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ अल्पना बरतारिया, डिप्टी सीएमओ डा. सत्यप्रकाश व चिकित्साधीक्षक डा. सुंदर सिंह, डा. उदय, डा. विनय पांडेय, फार्मेसिस्ट पुष्पेंद्र सिंह व गया प्रसाद आदि सभी स्टाफ मौजूद रहा।





Leave a comment