रोडवेज बस ने पैदल जा रहे रिक्शा चालक को कुचला


उरई। रविवार को कोंच बस स्टैण्ड पर झांसी डिपो की रोडवेज ने पैदल जा रहे रिक्शा चालक का पैर कुचल दिया। हादसे के बाद बस ड्राइवर गाडी छोडकर भाग निकला। पुलिस ने घायल रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है।
घायल रिक्शा चालक का नाम इन्दु 55 वर्ष बताया गया है। उसके पंजे का जोड अलग हो गया। कई अन्य जगह भी उसे गम्भीर जख्म हो गये है। रिक्शा चालक की तीन छोटी बच्चियां है। इस दुर्घटना से उसके परिवार के सामने भरण पोषण की गम्भीर समस्या पैदा हो गयी है।
उधर कोबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस कन्डैक्टर धर्मेन्द्र तिवारी से बात की। उसने बताया कि बस मदनगोपाल चला रहा था जो उरई में ही कहीं रहता है। घायल रिक्शा चालक को पुलिस ने राहगीरों की मदद से निजी वाहन द्वारा अस्पताल पहुंचाया।

Leave a comment