कोंच। नगर की साहित्यिक संस्था वागीश्वरी साहित्य परिषद् का निर्वाचन सोमवार को संपन्न हुआ जिसमें संस्था की कमान एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष ओंकारनाथ पाठक के हाथों मेें थमाई गई है। दोबारा अध्यक्ष चुने जानेे पर संस्था सदस्यों नेे माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। संस्था का अधिवेशन श्री द्वारिकाधीश मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें संरक्षक मंडल में डॉ. एलआर श्रीवास्तव, देवेेन्द्र द्विवेेदी, ब्रजेन्द्र मयंक, विज्ञान विशारद सीरौठिया को स्थान दिया गया है। अध्यक्ष पद पर अेंकारनाथ पाठक को दोबारा सर्वसम्मति से चुन लिया गया। उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, मंत्री आनंद शर्मा, सहमंत्री नंदराम भावुक, कोषाध्यक्ष मोहनदास नगाइच, निरीक्षक चंद्रशेखर नगाइच, मीडिया प्रभारी दिनेश मानव एवं कार्यकारिणी सदस्य मुन्नालाल लोहेबाले, प्रेम चौैधरी, रामू स्वर्णकार को बनाया गया है। अध्यक्ष पाठक ने कहा है कि साहित्य संबद्र्घन के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है औैर नवोदित कवियों व साहित्यकारों को पर्याप्त प्रश्रय देकर संस्था उनका उत्साहबद्र्घन करना अपना कर्तव्य मानती है।

Leave a comment