कालपी –उरई |  कालपी नगर में  शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हाथ कागज़ निर्माता समिति के  एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार से मुलाकात करके हस्तनिर्मित कागज उद्योग की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की |

उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने हस्तनिर्मित कागज उद्योग में कैसे कागज बनता है तथा कहां-कहां इसकी बिक्री होती है , इस उद्योग में  क्या-क्या समस्याएं हैं आदि की जानकारी उदयमियों से ली | उप जिलाधिकारी  अभिषेक कुमार ने उदयमियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है ताकि उनका उद्यम पूरी तरह फल फूल सके | प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी , रवीन्द्र नाथ गुप्ता , विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे |

Leave a comment