कालपी –उरई  | नगर मे जन समस्याओं को निपटाने के लिए  शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार आईएएस तथा तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने दुर्गम ग्राम मड़ैया में  निरीक्षण किया |  कमियां पाए जाने पर उन्होंने जिम्मेदारों को प्रभावी निर्देश दिये |

 उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार ने मड़ैया गांव में पहुंचकर आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ी मड़ैया का निरीक्षण किया | उप जिलाधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से हिंदी,अंग्रेजी ज्ञान तथा पहाड़ा सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया | उप जिलाधिकारी में पंचायत भवन पर पहुंचकर प्रधान तथा गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की |  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ी मड़ैया की बाउंड्री वॉल की भूमि के मामले की जानकारी ग्राम वासियों तथा लेखपाल प्रमोद दुबे से ली । गांव की सड़कों तथा नाले नालियों का उप जिला अधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया | एक स्थान पर नाले में गंदगी देखकर उप जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया | उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार लोगों को चेतावनी दी कि गांव में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए | नाले नालियों की अभियान के तहत सफाई कराई जाए | सड़कों नाले,नाली तथा सार्वजनिक स्थानों में गंदगी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!!

Leave a comment