भाभी से आशनाई में भाई का गला घोंट देने वाला गिरफ्तार


कोंच-उरई |  थाना नदीगांव में प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार पटेल ने शुक्रवार को अपने भाई की हत्या करने में शामिल नरेश पुत्र झल्ली बाथम निवासी मुहल्ला चौपडा कस्बा नदीगांव को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया | मृतक 26 वर्षीय राजेन्द्र की रस्सी से गला घोंट कर गत 11 दिसम्बर को ह्त्या कर दी गयी थी | छानबीन के बाद एक दिन पहले पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी को इस मामले में गिरफ्तार किया था जिसने पुलिस के सामने अपराध क़ुबूल करते हुए कहा था कि उसके अपने देवर नरेश से प्रेम संबंध हो गए थे जिसकी जानकारी हो जाने से पति राजेन्द्र दोनों के बीच बाधक बन रहा था जिसके कारण उसने और देवर नरेश ने मिल कर उसकी रस्सी से गला घोंट कर ह्त्या कर दी थी |

Leave a comment