आजीविका मिशन के आटा संकुल का वार्षिक अधिवेशन , 90 लाख रूपये सीसीएल के रूप में वितरित


उरई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आटा संकुल का वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला मिशन प्रबंधक नवल किशोर , ज्वाइन्ट बीडीओ मनोज गुप्ता एडीओ पंचायत रामकुमार , एडीओ आईएसबी रहे। इसमें संकुल के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और समूहों को सीसीएल धनराशि 90 लाख रूपये का वितरण कर पदाधिकारियों का बदलाव किया गया ।
      इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा अलग अलग स्टाल भी लगाये गये जिसमें बेकरी उत्पाद , काॅस्मेटिक शाॅप, दलहनी उत्पाद के स्टाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। महिला कर्मियों द्वारा रगौली भी उकेरी गयी ।
      कार्यक्रम में स्टेट बैंक आटा के शाखा प्रबंधक शिखर बाजपेई , आर्यावर्त बैंक इटौरा शाखा के प्रबंधक विमल कुमार, ब्लाक प्रबंधक सुनील कुमार विश्वकर्मा और अजय कुमार , वाईपी अरूण व दीपेन्द्र कुमार , क्लस्टर कोर्डिनेटर कल्पना भारती, मनीष , कोर्डिनेटर कुन्दन सिंह, कृष्णपाल सिंह , बच्चा सिंह , भारत महिला क्लस्टर इटौरा , लेखाकार उमा, आईपीआरपी रश्मि और विमला, बैक सखी खुशबू व दीपा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment