उरई। नगर निकाय चुनाव के पहले पुलिस के नये बंदोबस्त की जिले में चल रही कवायद के तहत निरीक्षकों , उपनिरीक्षकों , प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों के 30 थोक में तबादलों की सूची जारी की गयी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने डीसीआरबी के प्रभारी सुनील कुमार सिंह को अपना रीडर और आईजीआरएस के प्रभारी योगेन्द्र कुमार पटेल को पीआरओ नियुक्त किया है। लाइन हाजिर चल रहे संतराम न्यामतपुर चैकी में स्थानांतरित किये गये हैं।
इस सूची में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रमेशचन्द्र मिश्र को प्रभारी डीसीआरबी , रविन्द्रनाथ यादव को अपराध शाखा से प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन से मुहम्मद असरफ को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विवेक कुमार मौर्य को रीडर अपर पुलिस अधीक्षक देवीशंकर को प्रभारी रिजर्व पूल के रूप में तैनाती दी गयी है। थाना कुठौन्द में पदस्थ निरीक्षक दिनेश कुमार कुरील को चुनाव शैल का प्रभारी और रिजर्व पूल के विकास सिंह को एसजेपीयू बनाया है।
अन्य तबादलों में प्रमोद कुमार को थाना कोटरा से थाना नदीगांव , जितेन्द्र सिंह चन्देल को थाना नदीगांव से थाना कोटरा पुलिस लाइन से विजय कुमार द्विवेदी को थाना आटा , महिला उपनिरीक्षक नीतू धूरिया को थाना कदौरा जितेन्द्र सिंह को थाना माधौगढ , कामता प्रसाद को भी थाना माधौगढ अजमेर सिंह को थाना नदीगांव रमेश चन्द्र को थाना एट , दशरथ सिंह को थाना कदौरा , रमेश चन्द्र और जाहर सिंह को थाना माधौगढ में पदस्थ किया गया है।
मुख्य आरक्षी या दीवान अखिलेश कुमार तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गोपनीय कार्यालय , पुलिस लाइन से अश्वनी कुमार तिवारी को गोपनीय कार्यालय और रजनीशकुमार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। महिला आरक्षक रजनीश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय , महिला आरक्षी शिवानी यादव को थाना कोंच से पुलिस लाइन , विश्वास यादव को थाना नदीगांव से थाना चुर्खी धर्मेन्द्र कुमार को पेशी कालपी से थाना नदीगांव , विश्वास यादव को थाना नदीगांव से थाना चुर्खी और पेशी कालपी से आनन्द कुमार व राहुल कुमार को पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया है।




Leave a comment