उरई। बुन्देलखण्ड के बापू चतुर्भुज शर्मा द्वारा संस्थापित गांधी इण्टर काॅलेज की भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिशों से जिले के लोगों में रोष गहरा गया है।
अपने समय के बहुत बडे गांधीवादी नेता और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चतुर्भुज शर्मा के द्वारा स्टेशन रोेड पर संस्थापित गांधी इण्टर काॅलेज का दर्जा जिले के लोगो के लिये किसी तीर्थ से कम नहीं हैं। इस कारण इसके प्रांगण की बेश कीमती हो चुकी जमीन पर भूमि माफियायों की गिद्ध दृष्टि जमी देख यहां की जन भावनायें आहत हो रही हैं। गत 15 दिसम्बर को दोपहर एक बजे कब्जे की मंशा से नाप जोख करा रहे कथित भूमि माफिया की हरकत का पता चलने पर जिस तरह महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र भडके उससे खतरे की घंटी बज गयी है। इसे लेकर इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भूमि माफिया पर कार्रवाई की मांग की है।





Leave a comment