उरई। झांसी रोड स्थित बृजकुंवर देवी पब्लिक स्कूल में एल्ड्रिच प्रीमियर लीग के अन्तिम मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने किया जबकि मैच का समापन और पुरस्कार वितरण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ।
घनश्याम अनुरागी ने मैच में शामिल खिलाडियों के लिये शानदार खेल के परफारमेंस की शुभ कामना की । सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिये पढाई के साथ साथ खेल भी जरूरी हैं। विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने खिलाडियों का स्वागत किया ।
इसमें मैन आॅफ दी सीरीज का खिताब आदित्य प्रताप और मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार आशीष यादव, अपूर्व यादव, पवन शाक्य , हर्ष पाल , राघवेन्द्र, भूपेन्द्र कुशवाहा एवं विशाल वर्मा को दिया गया । विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया और प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये । उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने आभार और संचालन देवेश कुमार पाठक ने किया । भारत विकास परिषद के राजेश निगोतिया , गहोई सेवा मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार कन्थरिया , पुरूषोत्तम पुरवार , गोविन्द सिंह बनाफर , केके चतुर्वेदी , नीतू सिंह आदि भी उपस्थित रहे।





Leave a comment