प्रधान एवं चौकीदारों के साथ बैठक में एस ओ रामपुरा ने अपराध नियंत्रण के लिये मांगा सहयोग


रामपुरा- उरई। निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। इस सिलसिले में शनिवार को स्थानीय थाने में ग्राम प्रधान एवं चौकीदारों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की ।
     इसमें अपराध नियंत्रण पर भी व्यापक चर्चा हुयी । थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह वैस ने शीतकाल में चोरी की सम्भावित घटनाओं को रोकने के लिये हर ग्राम पंचायत में मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा । उन्होंने रात में चौकसी के लिये ग्राम स्तर पर टोली गठित करने और ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय करने पर बल दिया ।
     उन्होंने आपराधिक कही जाने वाली घुमंतू कंजर आदि जातियों व अन्य अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगाह रखते हुये उनकी किसी प्रकार की संदिग्ध गति विधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आवाहन किया।
   उन्होंने गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक के लिये प्रधान व चौकीदारों से सहयोग करने को कहा । थानाध्यक्ष ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत क्षेत्र के 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के शस्त्र लाईसेन्स जमा करने के निर्देश दिये ।
      इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामवीर सिंह चैकी प्रभारी सिद्धपुरा और उपनिरीक्षक समीमउद्दीन भी मौजूद थे। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार कठेरिया , मण्डल महामंत्री विजय द्विवेदी । हिमांशु चिरवारिया, अरविन्द सिंह प्रधान हनुमंत पुरा , रामशंकर पाल प्रधान मिर्जापुरा जागीर , प्रदीप गौरव प्रधान टीहर, भानु प्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि नरौल , भगवान सिंह रामू प्रधान सिलऊआ जागीर, भोदल सिंह नरौल आदि लगभग 2 दर्जन प्रधान सहित समस्त चैकीदार उपस्थित थे।

Leave a comment