जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के चिल्लाने पर युवक मारपीट कर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर वह खेत पर भाजी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां गांव का ही महेंद्र साहू वहां आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment