उरई। जिला क्रिकेट ऐसोसियेशन ने नववर्ष के उपलक्ष्य में दोस्ताना क्रिकेट मैच पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर कराया जिसमें कालपी और पुलिस लाइन एकेडमी की टीमों के बीच शक्ति परीक्षण के रोमांच का आनन्द खेल कर्मियों ने उठाया ।
प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने नववर्ष का केक काटकर मैच का शुभारंभ किया । पहले दोनो टीमों के बीच टाॅस कराया गया जिसमें वेद व्यास क्रिकेट एकेडमी कालपी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फेसला किया । उसने 20 ओवरों में 135 रन बनाये जिसके जबाव में पुलिस लाइन एकेडमी ने इतने ही ओवरों में मात्र 117 रन बना पाये और 8 विकेट भी गवां दिये।
इस तरह वेद व्यास इन्द्रा क्रिकेट एकेडमी को विजयी घोषित कर दिया गया और टीम के बडे बल्लेबाज होकर उभरे शिशुवेन्द्र निषाद को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार प्रदत्त किया गया। इस मौके पर डीसीए के ज्वाइंट सिके्रट्री विनय कुमार सीरौठिया , एकेडमी के अध्यक्ष प्रदीप सीरौठिया , रिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment