सिरसाकलार-उरई। मददगार पुलिसिंग की अवधारणा पर बल देते हुये विभिन्न थानों में परोपकारी कार्यो में हाथ बटाने की होड मची है। इस क्रम में स्थानीय थाने में कडाके की सर्दी से कपकपाते लोगो में गरमाहट भरने के लिये उन्हें कम्बलों को वितरण किया गया।
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने व्यक्तिगत तौर पर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाते हुये पूरी गरिमा के साथ जरूरतमंदो को कम्बलों का वितरण कराया । उन्होने रविवार को लौहपीटा , असहाय व गरीबों को अपने हाथों से कम्बल ओढाकर उन्हें दान किये ताकि किसी प्राप्तकर्ता को इसे भीख समझकर लेते हुये ग्लानि महसूस न करना पडे। इस वितरण के लिये पुलिस ने निजी खर्चे से 25 कम्बल मंगाये थे। कम्बल पाकर खास तौर से महिलायें काफी खुश दिखी ।







Leave a comment