कदौरा –उरई | मछली को लेकर हुए विवाद में दबंग चचेरे भाइयों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसकी  इलाज के दौरान मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा | 

थाना क्षेत्र के ग्राम करमचन्दपुर  में 30 दिसंबर को गांव के ही  निवासी अकबर अली पुत्र चांद अली उम्र 25 वर्ष तालाब से मरी हुई मछली पकड़ कर गांव में लेकर आया | आरोप है कि मरी हुई मछलियों  को उसके  बच्चों ने चचेरे भाई  खालिक अली असगर अली के दरवाजे पर फेक दिया   जिसका असगर ने विरोध किया तो दोनो में झगड़ा होने लगा | तभी खालिक अली के भाई असलम व असरफ लाठी डंडों से लैस हो कर आ गए और ताबड़ तोड़ हमला कर दिया जिससे अकबर अली गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ा ग्रामीणों के आ जाने पर उक्त भाई भाग गए ग्रामीण घायल युवक को थाने ले कर आए जहा पुलिस ने डाक्टरी के लिए सामुदायिक स्वस्थ केंद्र भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रिफर किया गया | शनिवार रात को झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वही इस संबध में प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि 30 दिसम्बर को उक्त लोगो के बीच झगड़ा हुआ था जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था तथा उक्त घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई |  सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराओं को बढ़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है | पुलिस ने कहा की  जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

Leave a comment