सिरसाकलार-उरई | थानां क्षेत्र के ऊद गाँव में खेलते हुए बच्चे की गेंद मलंगा के पानी में चली गयी | उसे डूबते देख पास में ही मौजूद उसके भाई व दोस्त भी नाले में कूद पड़े और वे भी भंवर में फंस गए लेकिन तब तक अन्य लोगों की निगाह उन पर पड गयी | उनमें से जो तैरना चाहते थे उन्होंने नाले में घुस कर पहले डूबे बच्चे के बड़े भाई और उसके दोस्त को तो सुरक्षित निकाल लिया पर मासूम नाले में लापता हो गया | बता दे कि रविवार की शाम 5 बजे के लगभग गाँव के राजू सिंह के दो बच्चे खेलते खेलते गाँव के बाहर मलंगा नाला तक पहुँच गए | इस दौरान गेंद पानी मे जाने से छोटा लड़का लकड़ी से गेंद निकालने लगा और गफलत में पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया | भाई को डूबते देख बड़ा भाई व उसका दोस्त भी नाले में कूद पडे | तभी कुछ लोगो की नजर पड़ी तो उन दोनों को तो बचा लिया पर मासूम का कोई अता पता नही है | थानां प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि उरई से गोता खोर जाल के साथ आये हैं | लेकिन अभी बच्चे का कोई पता नही चला है |






Leave a comment