उरई | ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पटेल चौराहा स्थित बृजवासी रेस्टोरेंट हुई बैठक में हुई बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं आगामी कार्यक्रम के संबंध में विचार विमर्श किया गया | साथ ही संगठन विस्तार के क्रम में बैठक में वरिष्ठ शिक्षक नेता राजेंद्र चौधरी को ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सचिव मनोनीत किया गया | उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह सुगत ‘शास्त्री’ ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि उनका संगठन सभी बहुजन आरक्षित वर्गों के शिक्षक ,कर्मचारियों के हितों के सरंक्षण लिए संघर्षरत है। प्रदेश सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षक हित में वे हमेशा उनके साथ हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्याय बृजेश गौतम, प्रदेश महामंत्री प्रेम कुमार कुशवाहा,प्रदेश सचिव दीनदयाल श्रीवास,जिला उपाध्यक्ष गोमती देवी,जिला कोषाध्यक्ष भूरी देवी,राजकुमार सैनी,प्रवेंद्रपाल सिंह,सुनील कुमार गौतम,सुरेंद्र कुमार गौतम, राजेंद्र सिंह पाल, भरतलाल,पवन वर्मा,रामेंद्रसिंह,सुभाषचंद्र गौतम राजकुमार सिंह आदि सहित दर्जन से अधिक शिक्षक मौजूद रहे।







Leave a comment