उरई | विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन व जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मटर महोत्सव का आयोजन जे0एन0पाण्डेय इण्टर कालेज रेढ़र में किया गया। विधायक माधौगढ़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी हो और वे समृद्धशाली हों, किसानों के उत्थान के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जनपद जालौन में हरी मटर फली का उत्पादन अधिक मात्रा में किया जाता हैं। किसानों को उनकी फसल की उचित मूल्य मिले इसके लिये जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद के किसान लगभग अन्य फसल छोड़कर मटर का उत्पादन करते हैं। किसानों को उचित मूल्य मिले इसके लिये एफपीओ के माध्यम से किसान अपनी फसल को विक्रय करें ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके और बिचौलियों से बचा जा सके। अन्य शहरों में यहां की मटर की डिमांड रहती हैं जिसको देखते हुये एफ0पी0ओ0 से 07 कम्पनियों का अनुबन्ध कराया गया है ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके। मटर महोत्सव के आयोजन पर विभिन्न विभागों द्वारा परिसर में स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी। विधायक माधौगढ़ व जिलाधिकारी ने मटर महोत्सव में आये उन्नतशील किसानों को शाल भेंट व प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नरेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु महेश चन्द्र पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार आदि सहित कृषक बन्धु मौजूद रहे।







Leave a comment