उरई | बीती रात शहर कोतवाली के मुहल्ला तिलकनगर निवासी अहद अंसारी का ई-रिक्शा घर के दरवाजे पर खड़ा था जिसको अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया | वे इसे ले जा रहे थे उसी दौरान तिलकनगर पुलिस चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह , सिपाही शीषपाल सिंह व सिपाही पंकज यादव के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे | पुलिस को देखते ही ई-रिक्शा चोरी कर ले जा रहे चोर मौके पर रिक्शा छोड़कर भाग निकले। इसके उपरांत चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने ई-रिक्शा को पुलिस चौकी ले जाकर खड़ा करवा दिया। सुबह होते ही ई-रिक्शा मालिक अहद अंसारी ने देखा कि घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अपनी जगह से गायब है तो इस घटना की सूचना देने के लिए वे कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उरई शिवकुमार सिंह राठौर को जानकारी दी | उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि उक्त ई-रिक्शा चोर चोरी करके ले जा रहे थे मगर पुलिस गस्त को देखते हुए ई-रिक्शा छोड़ कर भाग गये थे जो चौकी में खड़ा है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वाले भी कोतवाली पहुंच गये तथा कोतवाल शिवकुमार सिंह से बात कर गरीब ई-रिक्शा मालिक अहद अंसारी को उसका चोरी गया रिक्शा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने कहा कि पुलिस चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह व हमराही सिपाहियों शीषपाल सिंह व पंकज यादव के क्षेत्र में गस्त करने की वजह से ही गरीब को उसका ई-रिक्शा वापस मिल सका है।







Leave a comment